शानदार विदाई समारोह आज: ईमानदार आईपीएस अधिकारी डॉ. प्रज्ञा जैन को सम्मानित करने के लिए एक मंच पर आएंगे फरीदकोट के सभी समाजसेवी संगठन…

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): फरीदकोट जिले में अपनी बेहतरीन, ईमानदार और जनहितैषी सेवाओं से जनता के दिलों में खास जगह बनाने वालीं आईपीएस अधिकारी और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के लिए आज एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शहर के सभी समाजसेवी संगठनों ने एकजुट होकर इस विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए हाथ मिलाया है।
इस गरिमामयी पहल की शुरुआत प्रमुख समाजसेवी और कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रवीण कुमार काला व डॉक्टर संजीव गोयल द्वारा की गई है।
सराहनीय कार्यकाल और एकजुटता का प्रतीक:
मामले की जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक प्रवीण कुमार काला और डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने फरीदकोट जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति को न केवल मजबूत किया, बल्कि समाज सेवी संगठनों के साथ बेहतरीन तालमेल बिठाकर सराहनीय कार्य किए हैं। उनकी इन्हीं बेमिसाल और निष्पक्ष सेवाओं को देखते हुए सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मान और आदर के साथ विदाई देने का फैसला किया है।
“ऐसे ईमानदार और कर्मठ अधिकारी को सम्मानित करने के लिए फरीदकोट के सभी संगठनों का एक मंच पर आना शहर की एकजुटता, प्यार और सेवा भावना का सबसे बड़ा प्रतीक है”: प्रवीण कुमार काला, मुख्य आयोजक फरीदकोट।
कार्यक्रम का विवरण:
विदाई समारोह का शेड्यूल निम्नलिखित है, जिसमें सभी समाजसेवियों को समय पर पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है:-
तारीख: 3 जून 2026 (बुधवार)।
समय: शाम 5:40 बजे,
जगह: ऑफिसर्स क्लब, फरीदकोट।
सभी संगठनों से पहुंचने की अपील:
प्रवीण कुमार काला ने फरीदकोट के समस्त समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे एसएसपी साहिब के इस विदाई समारोह में अनिवार्य रूप से शामिल हों। सभी सहयोगी संगठनों ने सामूहिक रूप से अपील की है कि कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए सभी अतिथि समय पर पहुंचें।
न्यूज़: 2-3
फोटो: आईपीएस अधिकारी डॉ. प्रज्ञा जैन, फरीदकोट।





