Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पुलिस लाइन फरीदकोट में गूंजी गुरुबाणी, -बैसाखी पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने दिया ‘सेवा और भाईचारे’ का संदेश…

Alexander D’Souza
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

पुलिस लाइन फरीदकोट में गूंजी गुरुबाणी,
-बैसाखी पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने दिया ‘सेवा और भाईचारे’ का संदेश…

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): बैसाखी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज पुलिस लाइन स्थित गुरुद्वारा साहिब में सहज पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस धार्मिक समागम में एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ जिले के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में संगत ने गुरु चरणों में हाजिरी भरी।
कीर्तन से निहाल हुई संगत:
कार्यक्रम के दौरान कीर्तनी जत्थे ने अपनी सुरीली आवाज और दिव्य बाणी के जरिए उपस्थित संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने बेहद श्रद्धा और एकाग्रता के साथ कीर्तन का आनंद लिया। इस आध्यात्मिक अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन और अन्य गजेटेड अधिकारियों को ‘सिरोपा’ भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा:
संगत को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बैसाखी की लख-लख बधाई दी। उन्होंने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैसाखी का पवित्र दिन हमें सेवा, समर्पण, एकता और भाईचारे का मार्ग दिखाता है। यह पर्व हमें सच्चाई और न्याय के रास्ते पर चलते हुए मानवता की भलाई के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे दोहराया कि फरीदकोट पुलिस जनता की सुरक्षा और शांति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव की नींव को और मजबूत करते हैं।
पंगत में बैठकर छका अटूट लंगर:
सहज पाठ की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। खास बात यह रही कि एसएसपी सहित जिले के उच्च अधिकारियों और आम जनता ने एक ही पंगत में बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ लंगर छका। इस मौके पर जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी और चौकियों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
न्यूज़: 14-2
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment