*पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री दलवीर सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके निवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि किये अर्पित*
शहडोल।
शहडोल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद केंद्रीयमंत्री रहें एवं वरिष्ठ जननेता स्वर्गीय श्री दलवीर सिंह जी का जीवन जनसेवा, सादगी, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण था। उन्होंने सदैव क्षेत्र के विकास, गरीब एवं वंचित वर्ग के उत्थान तथा जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाया। उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और जनहितकारी कार्यों ने उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाया।
आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके आदर्श, कार्यशैली और जनसेवा का भाव सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।
“जनसेवा को अपना धर्म मानने वाले, शहडोल की पहचान एवं विकास के अग्रदूत स्व. श्री दलवीर सिंह जी को पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।आज दिनांक को राजेंद्र ग्राम में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी के निजी निवास में गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय श्री दलवीर सिंह जी की 26वी पुन्य तिथि में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए
इस मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र गौतम, सांसद प्रतिनिधि पूर्व जिला संयोजक श्री उदयभान द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व जिला संयोजक श्री अनिल द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार पूर्व जिला कार्यसामिति सदस्य श्री रमाकांत तिवारी, श्री अमित चतुर्वेदी उपस्थित रहे.





