Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

मां जगदम्बा की भक्ति में डूबेगा रोहनिया: नवरात्र पर भव्य जावरा कलश स्थापना

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*19 मार्च से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ: ज्वालामुखी धाम रोहनिया में पंद्रह सौ जावरा कलशों के साथ सजेगा मां का दरबार*

 

आस्था, श्रद्धा और भक्ति का पावन पर्व चैत्र नवरात्र 19 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। इस शुभ अवसर पर ज्वालामुखी धाम रोहनिया में मां जगदम्बा का दरबार विशेष रूप से सजाया जाएगा, जहां पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

ज्वालामुखी धाम के सदस्य समाजसेवी श्री अंबिका प्यासी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी आदिशक्ति जगत जननी मां जगदम्बा के चरणों में 1500 जावरा कलश बोए जाएंगे। यह आयोजन क्षेत्र की परंपरा और आस्था का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

 

नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और माता रानी की आराधना से वातावरण गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है और सभी मां के दरबार में पहुंचकर अपनी श्रद्धा अर्पित करने को उत्सुक हैं।

 

समिति ने जानकारी दी कि जिन श्रद्धालुओं को माता रानी के दरबार में जावरा कलश बोना है, वे मंदिर समिति के पास पहुंचकर 100 रुपये जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।

 

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां जगदम्बा का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पावन पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाएं। मां के दरबार में सच्चे मन से की गई हर प्रार्थना पूर्ण होने की आस्था श्रद्धालुओं को यहां खींच लाती है।

Share This Article
Leave a Comment