अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही,01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
उमरिया 24 मई ।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी डॉ.विद्याकांत तिवारी,सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्माे की टीम द्वारा सतत निरीक्षण एवं भ्रमण किया जा रहा है।
ग्राम अमहा स्थित अमहा रेलवे फाटक के पास उमरिया-शहडोल मार्ग एनएच-43 पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई। वाहन ट्रैक्टर पावरट्रेक 434 (नंबर निल) में लगभग 3 घनमीटर रेत का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान चालक द्वारा शासकीय अनुमति, रॉयल्टी रसीद एवं ई-टीपी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अवैध परिवहन पाया गया।
कार्यवाही के दौरान वाहन चालक सेमरिया के पास वाहन छोड़कर रेलवे लाइन किनारे भाग निकला, जिससे चालक एवं वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इसके बाद अन्य चालक की व्यवस्था कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित खनिज रेत को जप्त करते हुए थाना कोतवाली उमरिया में अभिरक्षा हेतु खड़ा कराया गया। प्रकरण मध्यप्रदेश खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया है। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि कलेक्टर एवं खनि अधिकारी के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध सघन जांच एवं कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
क्र०306




