*बाघ का कहर: आंगन में सो रही महिला को खींच ले गया, दर्दनाक मौत, 4 लोग घायल*
रिपोर्ट: राजर्षि मिश्रा
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध Bandhavgarh Tiger Reserve के अंतर्गत पनपथा रेंज के खेरवा टोला क्षेत्र में देर रात बाघ ने हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार फूलबाई (उम्र 48 वर्ष), पत्नी पहलू पाल, अपने घर के आंगन में सो रही थीं, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें खींचकर ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना में परिवार के चार अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि बाघ अभी भी घटनास्थल के आसपास मौजूद है, जिससे वन विभाग की टीम सतर्क है और लगातार निगरानी कर रही है।
वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।





