शानदार उपलब्धि: बाबा फरीद लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मनिंदर सिंह बने ‘लेफ्टिनेंट’…

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): बाबा फरीद लॉ कॉलेज, फरीदकोट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मनिंदर सिंह ने एनसीसी (NCC) ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से अपना प्री-कमीशन ट्रेनिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर संस्थान का मान बढ़ाया है।
रैंक-फिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन:
इस सफलता के उपलक्ष्य में 13 पंजाब बटालियन एनसीसी, फिरोजपुर में एक गरिमामयी ‘पाइपिंग सेरेमनी’ आयोजित की गई।
इस दौरान:-
रैंक प्रदान करना: कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सी. एस. शर्मा ने मनिंदर सिंह के कंधों पर सितारे लगाकर उन्हें ‘लेफ्टिनेंट’ का रैंक प्रदान किया।
पारिवारिक सहभागिता: इस भावुक और गर्व भरे पल में उनकी पत्नी श्रीमती रविंदर कौर भी साथ रहीं और रैंक-फिक्सिंग की रस्म में हिस्सा लिया।
विशिष्ट उपस्थिति: इस अवसर पर एस.एम. नरिंदर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
सफलता के पीछे का मार्गदर्शन:
यह उपलब्धि कॉलेज के माननीय चेयरमैन स्वर्गीय एस. इंदरजीत सिंह खालसा जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इसे स. सिमरजीत सिंह सेखों और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पंकज कुमार गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में संभव बनाया गया है।
“यह पल मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। एनसीसी ने मेरे जीवन में अनुशासन और देश सेवा की भावना को और सशक्त किया है। मैं अपनी इस सफलता के लिए अपने परिवार, सहयोगियों और एनसीसी अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ”: लेफ्टिनेंट मनिंदर सिंह।
कॉलेज प्रशासन में खुशी की लहर:
प्रिंसिपल डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने लेफ्टिनेंट मनिंदर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह कामयाबी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनेगी। इस उपलब्धि से पूरे स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेशन में उत्साह का माहौल है।
न्यूज़: 14-1,
फोटो:





