Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बेमौसम बारिश बनी मौत का कहर:आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, पशुधन भी चपेट में

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

बेमौसम बारिश बनी मौत का कहर:आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, पशुधन भी चपेट में

 

फैज मोहम्मद | उमरिया

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलझा में शुक्रवार शाम मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। तेज गरज-चमक और बेमौसम बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने एक ग्रामीण की जान ले ली।

मृतक की पहचान मुन्ना पिता टिरु बर्मन (उम्र लगभग 50 वर्ष) निवासी पलझा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना बर्मन गांव से लगे इलाके में अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ आसमान में कड़कती बिजली गिरने लगी।

 

पलभर में चली गई जान:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब 5 बजे अचानक जोरदार आकाशीय बिजली सीधे मुन्ना बर्मन के ऊपर आ गिरी। बिजली की चपेट में आते ही वह मौके पर गिर पड़े और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पशुधन भी नहीं बच पाया:

ग्रामीणों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में कुछ बकरियों की भी मौत हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

गांव में पसरा मातम

 

घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्राकृतिक आपदाएं कब जानलेवा बन जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

Share This Article
Leave a Comment