Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पांच दिवसीय निशुल्क महिला योग शिविर का आयोजन संपन्न हु

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

पांच दिवसीय निशुल्क महिला योग शिविर का आयोजन संपन्न

 

 

गाडरवारा । महिला पतंजलि योग समिति गाडरवारा द्वारा

- Advertisement -
Ad imageAd image

पतंजलि योग समिति हरिद्वार के महान राष्ट्र और मानवता के संदेशवाहक योग गुरु स्वामी रामदेव जी के करें योग और रहें निरोग के मंत्र को घर घर पहुंचाने के निर्देशानुसार महिला पतंजलि योग समिति गाडरवारा की तहसील प्रभारी योग गुरु श्रीमती संजू शर्मा द्वारा पांच दिवसीय निशुल्क महिला योग एवं मेडिटेशन शिविर का आयोजन गहोई वैश्य समाज महिला मंडल गाडरवारा की अध्यक्ष श्रीमती रवीना कठल कि उपस्थिति में पुराने सेंट्रल बैंक हाल में किया गया। जिसमें योग, प्राणायाम के साथ महिला स्वास्थ्य से संबंधित विशेष योग, मेडिटेशन, आयुर्वेदिक उपचार एवं मुद्रा के द्वारा स्वास्थ्य लाभ के अभ्यास सिखाए गए । शिविर में लगभग 30 बहनों ने सक्रियता से भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और योग साधकों ने योग करने से उनको हो रही अच्छी स्वास्थ्य सुधार के अनुभव साझा किए । साधकों को निःशुल्क टीवी चैनल:”आस्था” पर जुड़कर योग से संबंधित ज्ञान वर्धन के लिए भी सलाह दी गई। शिविर का समापन गहोई वैश्य समाज महिला मंडल द्वारा योग गुरु श्रीमती संजू शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर और आभार प्रदर्शन के साथ किया गया और भविष्य में इसी प्रकार निःशुल्क योग शिविर में अपना अमूल्य समय और ज्ञान प्रदान करने का निवेदन योग गुरु से किया गया ।

Share This Article
Leave a Comment