Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

सरई नगर परिषद का सार्वजनिक शौचालय बना कूड़ाघर, सफाई व्यवस्था ध्वस्त स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा:    

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

सरई नगर परिषद का सार्वजनिक शौचालय बना कूड़ाघर, सफाई व्यवस्था ध्वस्त स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा:

 

संवाददाता सिंगरौली

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

सरई 8 मई 2026:

सरई नगर परिषद अंतर्गत स्थित सिविल कोर्ट के पास वाले सार्वजनिक शौचालय की हालत बद से बदतर हो चुकी है।सरई में सार्वजनिक शौचालय में फैली गंदगी से लोग परेशान बदबू और बीमारी का अड्डा बना सरई का सार्वजनिक शौचालय, नगर परिषद मौन साफ-सफाई के अभाव में यहां गंदगी का अंबार लगा है। बदबू इतनी तेज है कि आसपास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों से शौचालय की सफाई नहीं हुई। पानी की व्यवस्था ठप है, दरवाजे टूटे हैं और चारों तरफ कचरा फैला है। मजबूरी में महिलाओं और बुजुर्गों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है।

*लोगों में नाराजगी:*  

- Advertisement -
Ad imageAd image

स्थानीय निवासी महेश ने बताया, “सरकार स्वच्छता की बात करती है, लेकिन यहां हालात देखिए। बीमारी फैलने का डर है।” वहीं दुकानदार बसंत का कहना है कि बदबू के कारण ग्राहक दुकान पर नहीं रुकते।

 

*नगर परिषद की लापरवाही:* 

नगर परिषद द्वारा सफाई के लिए ठेका तो दिया गया है, पर जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने इस शौचालय का यही हाल है तो बाकी का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

 

लोगों ने नगर परिषद से तुरंत सफाई कराने और नियमित देखरेख की मांग की है।”नगर परिषद के अधिकारी प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो सके”।

Share This Article
Leave a Comment