Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड बुढार, जैतपुर के द्वारा नेहरू डिग्री कॉलेज बुढार में प्रमुख जन गोष्ठी का कार्यक्रम किया गया। 

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड बुढार, जैतपुर के द्वारा नेहरू डिग्री कॉलेज बुढार में प्रमुख जन गोष्ठी का कार्यक्रम किया गया।

 

शहडोल 19 अप्रैल 2026 यस न्यूज प्रतिनिधि चेतराम शर्मा

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, खण्ड बुढार, जैतपुर के द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी का कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द सभागार नेहरू डिग्री कॉलेज धनपुरी, बुढार में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री उत्तम जी बनर्जी प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महा कौशल प्रांत थे।

 

इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पूर्व भारत माता, संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलि राम हेडगेवार, गुरु तेगबहादुर जी के छाया चित्र में अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर पूजन वंदन किया गया तत्यपश्चात कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।

 

मंच में मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत कार्यवाह उत्तम जी बनर्जी और नारेंद्र सिंह शेखावत बुढार थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता प्रांत कार्यवाह उत्तम जी बनर्जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलि राम हेडगेवार के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया, इन्ही के द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजया दशमी के सुअवसर पर महाराष्ट्र के नागपुर में इस संगठन का स्थापना किया गया। आज पूरे विश्व में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाएँ संचालित हैं, ये हमारे सब के लिये गर्व का विषय है। इसी तरह हर हिंदू को अपने हिंदुत्त्व के प्रति जागरण का कार्य करते रहना चाहिए यही हमारा कर्तब्य है। गुरु तेगबहादुर जी के जीवन पर चर्चा किया गया। प्रांत कार्यवाह ने स्वयं सेवक बनने के लिए कार्यालय में आने की आवस्यकता नहीं है आप जहाँ हैं वहीं से हिंदू समाज, धर्म के हित में कार्य कर सकते हैं वही स्वयं सेवक है, संघ से जुड़ भी सकते हैं।

 

प्रमुख जन गोष्ठी पर प्रकाश डालते हुए प्रांत कार्यवाह ने कहा की आप दूर- दूर से चलकर इस धूप में संघ के कार्यक्रम में पधारे हैं निश्चित ही आप लोग सच्ची निष्ठा के साथ संघ के कार्य को कर रहे हैं, ये उपथिति बता रही है। इस कार्यक्रम मे पधारे वरिष्ठ जन से उनके विचार और सुझाव पूंछे गये तथा पूंछे गए सवालो का सटीक जबाब प्रांत कार्यवाह उत्तम जी बनर्जी ने दिया। सभा के समापन के बाद सभी पधारे हुए अतिथियों को स्वल्पाहार कराया गया।

Share This Article
Leave a Comment