Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ग्राम रघुनाथगंज पंचायत में साक्षरता एवं स्वच्छता जागरूकता बैठक संपन्न

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ग्राम रघुनाथगंज पंचायत में साक्षरता एवं स्वच्छता जागरूकता बैठक संपन्न

 

रघुनाथगंज। ग्राम पंचायत रघुनाथगंज कार्यालय में साक्षरता एवं स्वच्छता जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत सचिव लालजी वर्मा ने स्वच्छता अभियान के तहत संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा अभियान के एजेंडा का वाचन किया।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार 1 जून से 5 जून तक विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गांव में साफ-सफाई, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

बैठक में सरपंच दीनानाथ गुप्ता, मोहम्मद तकी, रामानुज काछी, संजय बंसल, कल्पना बंसल, रामनरेश, देववती साकेत सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर पंचायत सचिव ने सभी नागरिकों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील की। उपस्थित जनसमुदाय ने भी गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

ग्रामीणों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान को मिलेगी नई दिशा, 1 से 5 जून तक गांव में चलेगा विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम।

Share This Article
Leave a Comment