Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

जैतो में CM मान का ‘विकास धमाका’: -28.68 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा, -बेअदबी के दोषियों को अब होगी उम्रकैद…

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

जैतो में CM मान का ‘विकास धमाका’:
-28.68 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा,
-बेअदबी के दोषियों को अब होगी उम्रकैद…

जैतो/ फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूज़ा): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐतिहासिक धरती जैतो से प्रदेश के विकास और राजनीति को लेकर बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने यहाँ 28.68 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर तीखे सियासी बाण छोड़े और धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए सख्त कानून लाने की घोषणा की।

प्रमुख घोषणाएं और विकास कार्य:
हेल्थ क्रांति: जैतो के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को 8 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड कर 30 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा।
बुनियादी ढांचा: इलाके के 1,200 घरों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए 3.01 करोड़ रुपये की पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
खेल और युवा: युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत से नया स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार होगा।
बेअदबी पर बड़ा एक्शन:
13 अप्रैल को लगेगा ‘न्याय’ पर मुहर:
मुख्यमंत्री मान ने बेअदबी के मामलों पर ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कहा कि 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने घोषणा कि
“धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वाले दोषियों को अब उम्रकैद की सजा होगी और एक साल तक जमानत नहीं मिल सकेगी। हम ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट’ में सख्त बदलाव करने जा रहे हैं।
विपक्ष पर ‘सियासी सर्जिकल स्ट्राइक’:
अकाली दल और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए CM मान ने कहा कि इन पार्टियों ने दशकों तक पंजाब को लूटा है।
अकाली दल पर तंज: उन्होंने ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ को ‘परिवार बचाओ यात्रा’ करार दिया और कहा कि जिन्होंने ड्रग तस्करों को पनाह दी, उन्हें पंजाब की बात करने का हक नहीं।
कांग्रेस पर निशाना: कांग्रेस को ‘बिना सिर-पैर’ वाली पार्टी बताते हुए कहा कि वहां कार्यकर्ताओं से ज्यादा CM पद के उम्मीदवार घूम रहे हैं।
2027 का रण: “आप की कलम बनाम खून और बेअदबी की स्याही”:
आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में जनता के पास तीन विकल्प होंगे। उन्होंने तर्क दिया कि जहाँ कांग्रेस की कलम 84 के दंगों के खून से और अकालियों की कलम बेअदबी की स्याही से रंगी है, वहीं ‘आप’ की कलम मुफ्त बिजली, शानदार स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और महिलाओं के लिए आर्थिक मदद (1000 रुपये) की इबारत लिख रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और जैतो के विधायक अमोलक सिंह सहित भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
न्यूज़: 5-4,
फोटो:

- Advertisement -
Ad imageAd image

Share This Article
Leave a Comment