बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून एक ऐतिहासिक कदम, दोषियों को अब होगी उम्रकैद: भगवंत मान



फरीदकोट/ कोटकपूरा, 7 मई (अलेक्जेंडर डिसूजा): वर्ष 2016 की बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं और बहबल कलां-कोटकपूरा फायरिंग कांड की साक्षी रही फरीदकोट की धरती पर आज एक नया इतिहास रचा गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘शुकराना यात्रा’ में उमड़े जन सैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि पंजाब की जनता न्याय और बदलाव के पक्ष में है। विधानसभा में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पास होने की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अकालियों पर तीखा निशाना साधा।
“गुरु साहिब का अपमान करने वालों की जगह अब जेल”:
विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने दोषियों को राजनीतिक संरक्षण दिया, लेकिन अब न्याय का पहरा होगा। उन्होंने ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026’ को सिख समुदाय की भावनाओं की बड़ी जीत बताया।
नए कानून की मुख्य धाराएं: अब अपराधी बच नहीं पाएंगेमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नए संशोधनों ने अपराधियों के भागने के सभी “चोर-दरवाजे” बंद कर दिए हैं:-
उम्रकैद का प्रावधान: बेअदबी के जघन्य अपराध के लिए अब दोषियों को उम्रकैद की सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।
कस्टोडियन की जवाबदेही: यदि किसी धार्मिक स्थल पर ऐसी घटना होती है, तो वहां के जिम्मेदार प्रबंधक (कस्टोडियन) के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।बहानेबाजी खत्म: मान ने कहा कि अब अपराधी ‘मानसिक संतुलन खराब’ होने का बहाना बनाकर बच नहीं सकेंगे।जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्डशुकराना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा एक तालिका के माध्यम से साझा किया।योजना/ क्षेत्र मुख्य लाभ माँ-बेटी सत्कार योजना महिलाओं को ₹1,000 से ₹1,500 मासिक सहायता (बजट: ₹9,300 करोड़)।स्वास्थ्य (सेहत योजना) 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज। नहरी पानी सिंचाई क्षमता 21% से बढ़ाकर 68% की गई (लक्ष्य 85%)।रोज़गार65 डीटीएच,000 से अधिक युवाओं को बिना रिश्वत सरकारी नौकरी।बिजलीराज्य के 90% घरों का बिजली बिल अब शून्य।
मुख्यमंत्री का संदेश”पिछली सरकारों में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी, जिसके कारण दोषियों को सजा नहीं मिल सकी। लेकिन हमारी सरकार ने कानून को इतना सख्त बना दिया है कि भविष्य में कोई भी ऐसा पाप करने की हिम्मत नहीं करेगा”: भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री, पंजाब।
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे गांवों में जाकर इन नए कानूनों, विशेषकर बेअदबी विरोधी कानून के प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि समाज की जागरूकता ही असामाजिक तत्वों के मन में कानून का डर पैदा करेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।
न्यूज़: 7-4,
फोटो:







