Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्नजड़ित नीलचक्र पर बाज(गरुड़) के बैठने की घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं को कर दिया स्तब्ध

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्नजड़ित नीलचक्र पर बाज(गरुड़) के बैठने की घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं को कर दिया स्तब्ध

ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्नजड़ित नीलचक्र पर लहरा रहे ‘पतितपावन बाना’ (पवित्र ध्वज) पर गुरुवार को एक बाज(गरुड़) के बैठने की घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं को स्तब्ध कर दिया है।

 

सदियों से चली आ रही इस अटल मान्यता के बीच कि “श्रीमदिर के शिखर के ऊपर से कोई पक्षी नहीं उड़ता”, इस दृश्य ने आस्था और आशंकाओं के बीच एक भीषण बहस छेड़ दी है। इसे कोई ‘युग परिवर्तन’ का संकेत मान रहा है, तो कोई इसे ‘महाविनाश’ की पूर्व सूचना।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

भक्तों का एक बड़ा वर्ग इस घटना को सकारात्मक दृष्टि से देख रहा है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, बाज को भगवान विष्णु का वाहन ‘गरुड़’ माना जाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कलियुग के बढ़ते प्रभाव के बीच स्वयं गरुड़ देव भगवान जगन्नाथ की रक्षा के लिए नीलचक्र पर विराजमान हुए हैं। पुरी के कई मठों में इसे ‘दिव्य सुरक्षा चक्र’ के रूप में देखा जा रहा है।

 

वहीं, भविष्यवाणियों पर शोध करने वालों के बीच आज की यह घटना चिंता का विषय बन गई है। ओडिशा की प्रसिद्ध ‘भविष्य मालिका’ (संत अच्युतानंद द्वारा रचित) के अनुसार:-

 

अशुभ संकेत: मंदिर के ध्वज पर हिंसक पक्षी का बैठना या ध्वज का गिरना किसी बड़े विश्व युद्ध, प्राकृतिक आपदा या सत्ता परिवर्तन का सूचक माना जाता है।

 

अतीत का साया: भक्त 2020 की उस घटना को याद कर सहमे हुए हैं, जब मंदिर के ध्वज में आग लग गई थी और उसके तुरंत बाद कोरोना जैसी महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था।

 

श्रीजगन्नाथ मंदिर को रहस्यों की भूमि माना जाता है। यहाँ का विज्ञान भी उस मान्यता के सामने नतमस्तक है कि मंदिर के गुंबद के ऊपर से पक्षी या विमान नहीं गुजरते। ऐसे में बाज का ध्वज पर आकर बैठना और काफी देर तक टिके रहना, मंदिर की पारंपरिक सुरक्षा और आध्यात्मिक ऊर्जा के नियमों के विरुद्ध माना जा रहा है।

 

#Puri #JagannathTemple

Share This Article
Leave a Comment