Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

घोरसा हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत

NEWS DESK
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

घोरसा हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत

ब्यौहारी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता करने शहडोल पहुंचे। घोरसा हेलीपैड पर आगमन के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, ब्यौहारी विधायक श्री शरद कोल तथा जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी ने मुख्यमंत्री की अगवानी कर उनका स्वागत किया।

स्वागत के इस क्रम में पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन सुश्री एन. चित्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक सिंह, कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment