Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

जिला कांग्रेस कमेटी में NSUI की बैठक आयोजित, छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

जिला कांग्रेस कमेटी में NSUI की बैठक आयोजित, छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

 

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में NSUI की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन NSUI जिला अध्यक्ष अनूपपुर जितेंद्र खांडे के नेतृत्व में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

बैठक के दौरान आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं की समस्याओं, संगठन को मजबूत करने तथा छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।

 

NSUI पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों और रणनीति से संबंधित सुझाव भी साझा किए।

 

बैठक में NSUI के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment