Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ब्यौहारी में छात्र हितों की जीत पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

NEWS DESK
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

छात्रों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत, जनदबाव के आगे झुकी सरकार 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ब्यौहारी में कांग्रेस का विजय जुलूस

ब्यौहारी – छात्रों के सतत संघर्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाई गई सशक्त आवाज़ के परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा बनसुकली चौराहा में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह विजय जुलूस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विजय जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के संघर्ष को लोकतंत्र की जीत बताते हुए नारे लगाए और कहा कि यह जीत उन लाखों छात्र-युवाओं की है जिन्होंने अन्याय और अहंकार के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनशक्ति और लोकतांत्रिक संघर्ष के सामने किसी भी प्रकार का अहंकार अधिक समय तक टिक नहीं सकता।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ ने कहा कि छात्रों के संघर्ष ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब जनता संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाती है तो सत्ता को झुकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद ताम्रकार, राजकुमार शर्मा, पुष्पेंद्र परोहा, हरि सिंह, केशव द्विवेदी, हरिशंकर कोरी, श्रीकांत पांडे, इंद्र कुमार पाठक, पुष्पेंद्र पटेल, अनिल पटेल, अनुराज तिवारी, अंकित गुप्ता, बल्ली, पिंकू चौधरी, अभिषेक सिंह, छोटू साकेत, रामलखन चौधरी, आदित्य देव सिंह, रमेश शर्मा, राकेश पटेल, विक्रम सिंह, अनिल नामदेव, कमला कोरी, मृगेंद्र सिंह बघेल, विपिन पटेल, आयुमान ताम्रकार, विनोद पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित साथियों ने इसे छात्रों की एकजुटता, लोकतांत्रिक संघर्ष, जनशक्ति और सत्य की जीत बताते हुए देशभर के छात्र-युवा आंदोलन को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विजय केवल एक व्यक्ति के इस्तीफे की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, छात्र हितों और जनआवाज़ की जीत है।

Share This Article
Leave a Comment