*भिलाई पंचायत में एक बार फिर सरपंच, रोजगार सहायक,सचिव के ऊपर अवैध वसूली का मामला सामने आई*


यस न्यूज़ से संवाददाता संजू सिंह आर्मो कि रिपोर्ट
जिला डिंडोरी जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलाई माल के पोशाक ग्राम धोरा पानी के ग्रामीणों ने शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय शहपुरा पहुंच गई पूरी मामला क्या है देखिए
पेयजल आपूर्ति सड़क और पंचायत की अन्य कार्यों में पारदर्शिता लाने को लेकर को लेकर ग्राम पंचायत भिलाई माल के पोशाक ग्राम धोरा पानी के ग्रामीणों ने दिन मंगलवार को एसडीएम कार्यालय शहपुरा जनसुनवाई में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में पंचायत की जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगे जो मुख्य बिंदु इस प्रकार
*हमारे ग्राम तक आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है बरसात के समय आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है मरीज ,गर्भवती महिला, स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा कई बार 108 एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती

ग्राम में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है
इन समस्याओं की जानकारी कई बार सरपंच एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
ग्राम वासियों की शिकायत है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर सहायक सचिव द्वारा 300 तथा बीपीएल कार्ड एवं समग्र आईडी अलग करने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा 500 की मांग की जाती है कृपया इस मामले की निष्पक्ष जांच कर यदि शिकायत की सही पाई जाए तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए
धोरा पानी मोहल्ले को पृथक ग्राम (राजस्व ग्राम) घोषित किए जाने की कार्यवाही की जाए ताकि यहां के लोगों को शासन की योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सके तथा क्षेत्र का समुचित विकास हो ग्रामीणों ने पंचायत की जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए कहा कि जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए





