नौरोजाबाद में मोहर्रम की तैयारियां शुरू, चंदा व्यवस्था तय
उमरिया (मध्य प्रदेश)
नौरोजाबाद क्षेत्र में मोहर्रम शरीफ के आयोजन को लेकर अंजुमन कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सदर अफसार अहमद की जानिब से जारी सूचना में बताया गया कि आम बैठक में सर्वसम्मति से चंदा व्यवस्था और आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
निर्णय के अनुसार कालरी एवं सरकारी कर्मचारी, बड़े व्यापारी तथा सक्षम वर्ग के लोग ₹1500 चंदा देंगे, जबकि अन्य सभी लोग ₹800 का सहयोग करेंगे।
कमेटी द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मोहर्रम शरीफ का आयोजन इमाम चौक में पूर्व वर्षों की तरह पारंपरिक तरीके से किया जाएगा।
1 से 8-9 मोहर्रम तक लंगर का आयोजन कमेटी द्वारा चंदे से किया जाएगा। इच्छुक लोग अपने नाम से लंगर करने या उसमें हिस्सा लेने के लिए कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।
कब्रिस्तान में आटा चक्की संचालन के लिए एक व्यक्ति की आवश्यकता बताई गई है, वहीं कब्रिस्तान की देखरेख हेतु एक माली की नियुक्ति भी की जाएगी, जिसे वेतन दिया जाएगा।





