Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, मासूम दीपक की मौत से गांव में मातम

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, मासूम दीपक की मौत से गांव में मातम

व्योहारी के ग्राम भमरहा करौंदिया में दिल दहला देने वाला हादसा, मां-बेटे को कार ने कुचला

शहडोल ।

जिले के व्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भमरहा करौंदिया में रविवार दिनांक 25 मई 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार अचानक सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि दुकान का काउंटर टूट गया और दुकान में मौजूद मां-बेटे को कार ने अपनी चपेट में ले लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री महेंद्र सिंह परस्ते जी के इकलौते पुत्र चिराग उर्फ दीपक सिंह परस्ते, जिनकी उम्र लगभग 9 से 10 वर्ष बताई जा रही है, अपनी मां के साथ दुकान में मौजूद थे। तभी अचानक एक कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सीधे दुकान में टक्कर मार दी।

हादसे में मासूम दीपक सिंह परस्ते गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य किया, लेकिन दुर्भाग्यवश मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांववासियों ने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

“एक पल में उजड़ गया परिवार, चिराग बुझ गया…”

मासूम दीपक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि एक परिवार का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment