उमरिया ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
उमरिया। पत्रकार फैज मोहम्मदकी रिपोर्ट।
SH10 पनपथा-बरही मार्ग पर पलझा गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर मील के पत्थर से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय पलझा निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बरही अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना इंदवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।





