Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

सरपंच की शिकायत पर EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार रिश्वत लेते सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार*

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*सरपंच की शिकायत पर EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार रिश्वत लेते सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार*

 

मऊगंज जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ के सचिव शरद चंद्र गृह को ₹10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद पूरे जनपद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मामला हनुमना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ का बताया जा रहा है, जहां पंचायत के विकास कार्यों के भुगतान और राशि निकालने के एवज में सचिव द्वारा सरपंच से रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप है कि सचिव लगातार ₹10 हजार देने का दबाव बना रहा था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सरपंच ने पहले सचिव को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपनी मांग पर अड़ा रहा तो सरपंच ने इसकी शिकायत EOW से कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद EOW टीम ने जाल बिछाया और सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मऊगंज जिले में काफी लंबे समय बाद रिश्वत लेते हुए किसी कर्मचारी पर इस तरह की ट्रैप कार्रवाई हुई है।

प्रदेश सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर कमीशनखोरी और अवैध वसूली की शिकायतें आम होती जा रही हैं।

EOW की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार कार्रवाई होती रही तो सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है।

Share This Article
Leave a Comment