माँ सुखी परिवार की आधारशिला होती है – उर्मिला दीदी
गाडरवारा ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर माँ सुखी परिवार की आधारशिला एवं समर कैंप का गणमान्य जनों की उपस्थिति में समापन किया गया । माँ सुखी परिवार की आधारशिला होती है इस सुंदर भावना को केंद्र में रखते हुए समर कैंप का भव्य समापन बड़े ही उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में उर्मिला दीदी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों ने समर केम्प में भाग लेने वाले बच्चों की सराहना की । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों की स्वागत से किया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा सेवा केंद्र पर माँ सुखी परिवार की आधारशिला एवं समर कैंप समापन समारोह कार्यक्रम
माँ सुखी परिवार की आधारशिला होती है इस सुंदर भावना को केंद्र में रखते हुए समर कैंप का भव्य समापन समारोह बड़े ही उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उर्मिला दीदी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षाओं पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत कविता और प्रेरणादायक भाषण शामिल रहे। माँ विषय पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक नृत्य ने सभी का मनमोह लिया और यह संदेश दिया कि माँ ही परिवार की सच्ची शक्ति और आधार होती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रियंका राजपूत फिजियो थैरेपिस्ट, वंदना राठी (इनर व्हील क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट) अलका जैन एवं नम्रता जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने मां की ममता को अपने भाव में प्रकट किया साथ ही बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें अच्छे संस्कारों का निर्माण करते हैं। उर्मिला दीदी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही नैतिकता आध्यात्मिकता और संस्कारों की शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे एक अच्छे नागरिक और सुखी परिवार के निर्माता बन सकें। और बच्चों द्वारा माता-पिता के सम्मान की प्रतिज्ञा भी कराई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समापन के साथ ही सभी ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा ऐसे आयोजन प्रेरणादायक होते हैं l




