Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ग्राम पंचायत खाम्हीडोल में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का किया गया आयोजन

admin
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का आयोजन ग्राम पंचायत खाम्हीडोल में किया गया।

शहडोल 11सितंबर 2026 यस न्यूज प्रतिनिधि चेतराम शर्मा

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्य प्रदेश शासन मुख्य सचिव कार्यालय मंत्रालय भवन भोपाल के पत्र क्रमांक 210/सी एम/2026 भोपाल दिनांक 28जुलाई 2026 के अनुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 दिनांक 07 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 08 जनवरी 2027 तक चलाये जाने का निर्देश कलेक्टर शहडोल को प्राप्त हुए कार्यक्रम का मुख्य आधार शिला जन विश्वास जन कल्याण है । क्षेत्र भ्रमण निरीक्षण जन संवाद एवं उद्यम संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग और लोक सेवाओं का समय सीमा में प्रदाय किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनपद पंचायत बुढार जिला शहडोल के कई ग्राम पंचायतों को मिलाकर सेक्टर बना कर इस शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सेक्टर खाम्हीडोल को भी सेक्टर बनाया गया जहां ग्राम पंचायत भवन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का आयोजजन किया गया,जिसमें कई ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया था ।ग्राम पंचायत कुडडी , कुडेली, कुम्हारी केशवाही। खाम्हीडोल,शाहपुर चकोडिया , जमुनिहा, धनौरा, धुम्माड़ोल, बचरवार,मजीरा और बोकरामार ग्राम पंचायत है। सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ,कर्मचारियों ग्राम वासियों ने इस आयोजन में पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । ग्राम वासियों ने अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिये। सभी की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के समस्त विभागीय अधिकारियों ,कर्मचारियों ने आम जन की समस्या सुन कर आवेदन लिए और समस्याओं की समाधान की कार्यवाही किये जाने की आश्वासन आम जन को दिए गए।

इस आयोजन में ग्राम पंचायत खाम्हीडोल के विकास के लिये मंडलम कांग्रेस कमेटी खाम्हीडोल के अध्यक्ष कामता सिंह कलेक्टर शहडोल के नाम पर पत्र देकर आवेदन किया, मांग में – मुख्य मार्ग वार्ड क्र. 03 से 04 श्याम लाल चौधरी के घर तक सड़क निर्माण कराया जाए ,अवारा पशुओं या मवेशियों के लिए गौशाला निर्माण कराया जाए ,ग्राम पंचायत खाम्हीडोल बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय या सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण कराया जाए ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत संचलन व डॉक्टर की उपलब्धता किया जाए ,कन्या शिक्षा परिसर व छात्रावास संचालित किया जाए, ग्राम पंचायत खाम्हीडोल में ब्यस्थापन भूमि को बहाल किया जाए,साप्ताहिक मुख्य बाजार क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए गए अतिक्रमण को हटाया जाये ,मांग किया गया है।

इस आयोजन के अधिकृत अधिकारी- भागीरथी लहरे (प्रभारी आपूर्ति अधिकारी) मनीष अलवा G M D I C शहडोल , श्री मति सावित्री भगत जिला आबकारी अधिकारी, A K श्रीवास्तव SDO – PHE थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ग्राम पंचायत खाम्हीडोल के सरपंच श्याम लाल बैगा , सचिव श्याम सुंदर सिंह पाव , उप सरपंच सहित सभी पंचों के उपस्थिति में इस आयोजन में टैंट, साउंड सर्विस, स्वल्पाहार, साफ पानी की व्यवस्था कराई गई सभी ने सफल कार्यक्रम को सराहा । इस आयोजन को सफल बनाने में जन प्रतिनिधियों समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, समस्त कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद दिया ।

Share This Article
Leave a Comment