4 माह के कार्यकाल में सरपंच ने किया अद्भुत विकास कार्य
दीनानाथ गुप्ता | खास रिपोर्ट
ग्राम पंचायत जोधपुर, जनपद नईगढ़ी जिला मऊगंज में सरपंच संतोष उपाध्याय द्वारा अपने 4 माह के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सरपंच ने पंचायत क्षेत्र में कराए गए विभिन्न कार्यों की उपलब्धियां गिनाते हुए आने वाले समय की विकास रूपरेखा भी साझा की।
सरपंच संतोष उपाध्याय ने बताया कि पंचायत में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, सड़क सुधार, पेयजल व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए जनसहयोग और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में गांव में और अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पंचायत के समग्र विकास को लेकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।
ग्रामीणों ने भी पंचायत में हो रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव और अधिक विकास की ओर आगे बढ़ेगा।
एस न्यूज़ संवाददाता
दीनानाथ गुप्ता
खास रिपोर्ट





