Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

11 हजार केवी लाइन बनी काल! आवास निर्माण के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

11 हजार केवी लाइन बनी काल! आवास निर्माण के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

 

रिपोर्ट : राजर्षि मिश्रा

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्य प्रदेश — इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम चँसुरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आवास निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम चँसुरा निवासी आशीष कोल पिता ननबुद्धि कोल उम्र 23 वर्ष मजदूरी करने के लिए गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम कछरा टोला (कुदरी) गया था, जहां आवास निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर बीम तैयार करने के दौरान मजदूर लोहे की लंबी रॉड उठा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब रॉड पहुंच गई और अचानक तार से टकरा गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रॉड के संपर्क में आते ही तेज धमाके के साथ करंट दौड़ गया और आशीष गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना होते ही निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। साथ में काम कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को अमरपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गरीब परिवार का जवान बेटा एक पल की लापरवाही और असुरक्षित विद्युत लाइन के कारण हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

 

घटना की सूचना मिलते ही इंदवार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने निर्माण स्थलों के आसपास गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को सुरक्षित करने तथा विद्युत विभाग से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment