Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

2 मई यानी आज को करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, घबराएं नहीं, सरकार कर रही बड़ी तैयारी

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

2 मई यानी आज को करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, घबराएं नहीं, सरकार कर रही बड़ी तैयारी

 

राष्ट्रीय खबर ।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

आज यानि 2 मई को देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ तेज सायरन बज सकता है। सरकार देशभर में एक नया मोबाइल बेस्ड डिजास्टर अलर्ट सिस्टम टेस्ट किया जाएगा। इस मोबाइल डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम या इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी (NDMA) के साथ मिलकर तैयार किया है। इसका मकसद आपातकाल की स्थिति में लोगों को एक साथ अलर्ट करना है।

 

पहले भी इस सिस्टम को दिल्ली-NCR और कई मेट्रो शहरों में टेस्ट किया जा चुका है। सरकार ने इसका नाम SACHET (नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल) रखा है। सरकार ने पहले ही लोगों को SMS के जरिए इसे लेकर जानकारी शेयर की है। NDMA द्वारा भेजे गए मैसेज में कहा गया है कि 2 मई 2026 को आपके क्षेत्र में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट’ का परीक्षम किया जाएगा। आपके मोबाइल पर यह संदेश प्राप्त होने पर, किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। कृपया घबराएं नहीं।

Share This Article
Leave a Comment