Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

माई भारत बजट क्वेस्ट: फरीदकोट की गुरलीन कौर ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम, -12 लाख विद्यार्थियों में से बनाई जगह; प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल मीटिंग में हुईं शामिल…

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

माई भारत बजट क्वेस्ट: फरीदकोट की गुरलीन कौर ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम,
-12 लाख विद्यार्थियों में से बनाई जगह; प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल मीटिंग में हुईं शामिल… 

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): बाबा फरीद लॉ कॉलेज, फरीदकोट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘माई भारत बजट क्वेस्ट यूथ डायलॉग 2026’ में कॉलेज की B.A. LLB (पार्ट-II) की छात्रा गुरलीन कौर ने शानदार सफलता हासिल करते हुए फाइनल स्टेज तक का सफर तय किया।
तीन चरणों की कठिन परीक्षा:
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने बताया कि यह प्रतियोगिता अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी:-
पहला चरण: 13 फरवरी 2026 को ऑनलाइन क्विज़ आयोजित किया गया।
दूसरा चरण: निबंध लेखन (Essay Writing) मुकाबला हुआ, जिसमें गुरलीन ने ‘ह्यूमन कैपिटल’ विषय पर उत्कृष्ट निबंध लिखकर देश भर के शीर्ष विद्यार्थियों में स्थान बनाया।
फाइनल चरण: 12-13 अप्रैल को पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित अंतिम चरण में गुरलीन ने हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री से संवाद और शानदार स्कोर:
फाइनल चरण के दौरान देश भर से चुने गए प्रतिभागी छात्रों की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल मीटिंग हुई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बजट पर आधारित क्विज़ के फाइनल राउंड में गुरलीन ने अपनी योग्यता का लोहा मनवाते हुए 30 में से 28 अंक प्राप्त किए। दो दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
कॉलेज में सम्मान समारोह:
गुरलीन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कॉलेज मैनेजमेंट ने खुशी जाहिर की है।
चेयरमैन स. सिमरजीत सिंह सेखों और प्रिंसिपल डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने छात्रा को सम्मानित किया।
एकेडमिक इंचार्ज डॉ. नवजोत कौर, क्लास इंचार्ज डॉ. परमिंदर सिंह (इतिहास) और इकोनॉमिक्स टीचर डॉ. मनप्रीत कौर को विशेष बधाई दी गई, जिनकी गाइडेंस ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।
“इतनी बड़ी कामयाबी सही मार्गदर्शन और निरंतर मोटिवेशन का परिणाम है। हमें अपनी छात्रा पर गर्व है”: मैनेजमेंट, बाबा फरीद लॉ कॉलेज फरीदकोट।
न्यूज़: 30-1,
फोटो:

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment