Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

*रीवा-सीधी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार की मौत के बाद चक्काजाम*

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रीवा ब्यूरो चीफ शुभम तिवारी

*रीवा-सीधी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक सवार की मौत के बाद चक्काजाम*

*समझाइश के बाद खुला हाईवे, डंपर ने मारी थी टक्कर*

- Advertisement -
Ad imageAd image

*भाजपा मंडल अध्यक्ष, तहसीलदार और थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा*

 

*रीवा/गुढ़, 29 अप्रैल।* रीवा-सीधी मार्ग पर गुढ़ थाना क्षेत्र के *चौड़ियार मोड़* के पास मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार *डंपर* ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

*चक्काजाम से थमा हाईवे:* घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर *चक्काजाम* कर दिया। नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

*अधिकारी मौके पर पहुंचे:* सूचना मिलते ही *गुढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, तहसीलदार अरुण यादव, थाना प्रभारी शैल यादव* सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

*समझाइश के बाद खुला जाम:* काफी देर तक चली समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और सड़क से जाम हटाया गया। इसके बाद नेशनल हाईवे पर यातायात फिर से सुचारु हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

*जांच शुरू:* फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार डंपर चालक की तलाश जारी है। घटना ने एक बार फिर हाईवे पर *तेज रफ्तार और लापरवाही* से हो रहे हादसों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment