Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

सिंगरौली बैंक डकैती में पहले आरोपी कमलेश कुमार को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

सिंगरौली बैंक डकैती अपडेट:

बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई सनसनीखेज डकैती मामले में गिरफ्तार पहले आरोपी कमलेश कुमार को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

आरोपी को बिहार के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस ने पूछताछ और अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए रिमांड की मांग की, जिस पर अदालत ने 8 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी।

अब सिंगरौली पुलिस आरोपी से डकैती की साजिश, वारदात में शामिल अन्य बदमाशों और लूट की रकम के संबंध में गहन पूछताछ करेगी।

मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।।

Share This Article
Leave a Comment