मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आधुनिक भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले महान अभियंता, ‘भारत रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. विश्वेश्वरैया का समर्पण, दूरदर्शिता और अभियांत्रिकी कौशल, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में सदैव मार्गदर्शक रहेगा।





