अनूपपुर/जैतहरी

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के ब्लॉक जैतहरी का निर्वाचन जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश मिश्रा के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया को ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी दिगंबर शर्मा एवं सहायक ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी रमाकांत शुक्ला द्वारा संपादित कराया गया।
इस निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर बद्रीनाथ तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं विकासखंड संरक्षक मंडल के अध्यक्ष पद पर दयाशंकर राव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
निर्वाचन के तहत अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश तिवारी (मोंटी), उपाध्यक्ष पद पर राजेश चौधरी, मदनमोहन मिश्रा एवं आशीष तिवारी, महासचिव पद पर अजीत तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर विजय राठौर तथा सह सचिव पद पर हरिचरण उपाध्याय, सच्चिदानन्द पाण्डेय, पंकज पंजवानी एवं राजेश पटेल निर्वाचित हुए।
निर्वाचन प्रक्रिया के सफल समापन पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उम्मीद जताई गई कि नई टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।।


