Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

फरीदकोट पुलिस का बड़ा एक्शन: एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन की अगुवाई में बस स्टैंड्स पर ‘कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन’, -संदिग्धों की हुई बारीकी से जांच—-

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

फरीदकोट पुलिस का बड़ा एक्शन: एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन की अगुवाई में बस स्टैंड्स पर ‘कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन’,
-संदिग्धों की हुई बारीकी से जांच—-
फरीदकोट, 8 अप्रैल (अलेक्जेंडर डिसूजा): जिले में कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने और असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त करने के लिए फरीदकोट पुलिस ने आज एक बड़ा सर्च अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन (आईपीएस) के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले के मुख्य बस स्टैंड्स पर अचानक ‘कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन’ (CASO) चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की।
दोपहर में थम गई हलचल-डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा:
यह विशेष ऑपरेशन दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक चलाया गया। इसकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी निगरानी खुद गजटेड रैंक के अधिकारियों ने की।
घेराबंदी: पुलिस ने फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो सहित जिले के 04 प्रमुख बस स्टैंड्स को पूरी तरह घेर लिया।
तकनीकी जांच: एंटी-सैबोटेज चेक और डॉग स्क्वायड की मदद से चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।
वाहन ऐप का इस्तेमाल: पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के नंबरों को मौके पर ही ‘वाहन ऐप’ के जरिए वेरिफाई किया गया ताकि चोरी या संदिग्ध वाहनों का पता लगाया जा सके।
जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन
मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब श्री गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए की गई है।
“इस तरह की औचक चेकिंग का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करना और आम नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। हम फरीदकोट को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं”—-डॉ. प्रज्ञा जैन, एसएसपी फरीदकोट।
50 जवानों की तैनाती, पर आम जनता को नहीं होने दी परेशानी:
इस पूरे ऑपरेशन में लगभग 50 पुलिस कर्मियों की फोर्स लगाई गई थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि चेकिंग के दौरान किसी भी आम मुसाफिर या शरीफ शहरी को असुविधा न हो। पुलिसकर्मियों ने आम जनता के साथ विनम्रता से व्यवहार करते हुए अपनी ड्यूटी निभाई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के सरप्राइज सर्च ऑपरेशन दिन-रात जारी रहेंगे।
न्यूज़: 8-1
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment