Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अग्निवीर भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अग्निवीर भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

 

शहडोल, 01 अप्रैल 2026।

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर एवं नियमित कैडर की विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इनमें अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) के लिए 10वीं पास, टेक्निकल एवं क्लर्क/स्टोर कीपर पदों के लिए 12वीं पास तथा ट्रेड्समैन के लिए 8वीं एवं 10वीं पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

आवेदन के लिए आयु सीमा 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अधिक जानकारी के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment