Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

UPI धोखाधड़ी का पर्दाफाश: 4.85 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

UPI धोखाधड़ी का पर्दाफाश: 4.85 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

 

ब्यौहारी, शहडोल।

थाना ब्यौहारी पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 4 लाख 85 हजार 307 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर सेल की मदद से की गई, जिससे क्षेत्र में बढ़ते डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता मिली है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादिया निर्मिला पटेल निवासी ब्यौहारी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 90 हजार रुपये तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से 3 लाख 95 हजार 307 रुपये, इस प्रकार कुल 4 लाख 85 हजार 307 रुपये अज्ञात तरीके से UPI के माध्यम से निकाल लिए गए।

दिनांक 7 मार्च 2026 को जब फरियादिया ने बैंक जाकर अपने खातों का स्टेटमेंट निकलवाया, तब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पता चला कि उक्त राशि जबलपुर निवासी अभिराज साहू द्वारा बिना जानकारी के निकाल ली गई है।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 66, 66ए के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार चल रहा था। थाना ब्यौहारी पुलिस एवं साइबर सेल शहडोल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को जबलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र तिवारी, आरक्षक गंगा सागर गुप्ता, पंकज सिंह, महिला आरक्षक माधुरी साहू तथा साइबर सेल शहडोल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या व्यक्ति को अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP या UPI पिन साझा न करें।

Share This Article
Leave a Comment