Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

प्रोफेसर अली खान महमूदबाद के खिलाफ चल रहे मामले को क्यों किया बंद?

Alexander D’Souza
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

प्रोफेसर अली खान महमूदबाद के खिलाफ चल रहे मामले को क्यों किया बंद? हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदबाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर दर्ज मामला बंद करने का फैसला किया है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने एक बार उदारता दिखाते हुए अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदबाद के खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने का फैसला किया है। अली खान महमूदबाद पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मामला दर्ज किया गया था।

हरियाणा की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ को बताया कि उन्होंने प्रोफेसर महमूदबाद पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी है। लंबित कार्यवाही खत्म मानी जाएगी’
राजू ने पीठ से कहा, “एक बार उदारता दिखाते हुए हमने इस मामले को बंद कर दिया है और मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।” वहीं, बेंच ने यह नोट किया कि चूंकि राज्य ने महमूदाबाद पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी है, इसलिए संबंधित ट्रायल कोर्ट के समक्ष लंबित कार्यवाही समाप्त मानी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment