भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दलबीर सिंह की 26 वीं पुण्य तिथि निज निवास राजेंद्र ग्राम में मनाया गया।
शहडोल 02 जून 2036 यस न्यूज प्रतिनिधि चेतराम शर्मा
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दलबीर सिंह की 26 वीं पुण्य तिथि उनके निवास स्थान राजेंद्रग्राम में मनाया गया, इस पुण्य तिथि पर शहडोल संभाग से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, और ग्राम वासियों का आगमन हुआ स्वर्गीय श्री दलबीर सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। स्वर्गीय दलबीर सिंह के पुत्र रुद्र प्रताप सिंह, पुत्री शहडोल संसदीय क्षेत्र के लोक प्रिय सांसद श्री मति हिमाद्री सिंह एवं समस्त परिवार जन के द्वारा कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में स्वर्गीय दलबीर सिंह के आत्मा की शांति के लिए अखंड कीर्तन कराया गया, आमंत्रित हजारों अतिथियों को भोजन कराया गया ।
इस कार्यक्रम में गीतानुरागी जी पधारे, रुद्र प्रताप सिंह, सांसद श्री मति हिमाद्री सिंह और इनकी बच्ची को अभिमंत्रित श्री मद भगवत गीता कार्यक्रम स्थल पर प्रदाय किया गया।
स्वर्गीय दलबीर सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र से कई बार सांसद निर्वाचित होकर केंद्रीय मंत्री बने जिनके द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य किये जिनमें से पोस्ट ऑफिस का विशाल भवन, केंद्रीय विद्यालय, शहडोल में आकाश वाणी, दूर दर्शन केंद्र की स्थापना कराई गई , विकास के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।





