Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

गैस खत्म होने का डर! भारतीयों ने 4 दिन में खरीद डाले 5 लाख इंडक्शन

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

गैस खत्म होने का डर! भारतीयों ने 4 दिन में खरीद डाले 5 लाख इंडक्शन,

कई कंपनियों ने लगाया Out Of Stock का बोर्ड

 

हाल के दिनों में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है. इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव बताया जा रहा है. इस स्थिति का असर अब भारतीय बाजार में भी दिखने लगा है. लेकिन बता दें, सरकार की तरफ से बयान जारी कर साफ कहा गया क‍ि देश में गैस या तेल सप्‍लाई का संकट नहीं है. क‍िसी भी तरह की पैन‍िक बाइंग और लंबी-लंबी लाइन लगाने से बचे. लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं और इसी कारण वे खाना बनाने के लिए दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं. यही वजह है कि इंडक्शन कुकटॉप यानी इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग अचानक तेजी से बढ़ गई है. खासतौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में बड़ा उछाल देखा जा रहा है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में करीब 1.34 लाख से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप बिक गए. यह आंकड़ा इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि सामान्य तौर पर पूरे महीने में लगभग 1.80 लाख इंडक्शन चूल्हे बिकते हैं. यानी जिस बिक्री को होने में आमतौर पर एक महीना लगता था, अब लगभग उतनी बिक्री कुछ ही दिनों में होती दिखाई दे रही है. इससे साफ है कि लोगों के बीच इंडक्शन कुकटॉप को लेकर अचानक दिलचस्पी काफी बढ़ गई है.

- Advertisement -
Ad imageAd image

.

.

पिछले चार दिनों के आंकड़े देखें तो स्थिति और भी दिलचस्प नजर आती है. Amazon के अलावा अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को मिलाकर करीब 5 लाख से ज्यादा इंडक्शन कुकटॉप ऑनलाइन बिक चुके हैं. यह संख्या बताती है कि लोग तेजी से गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हों को अपनाने लगे हैं. बढ़ती मांग के कारण कई ब्रांड्स को अपने स्टॉक को जल्दी-जल्दी भरना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर स्टॉक खत्म होने की खबरें सामने आ रही हैं.

 

 

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment