Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली सहित रेत जप्त

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली सहित रेत जप्त

दिनांक 09.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लखनपुर के छपरा धार नाला से एक ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर उसे बिक्री के उद्देश्य से ग्राम बसोहरा ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मौके पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली की जांच करने पर पावर ट्रैक्टर क्रमांक MP 18AB 3696 में लगभग 03 घन मीटर अवैध रेत लोड पाई गई, जिससे पानी टपक रहा था। मौके पर उपस्थित ट्रैक्टर स्वामी रमेश गुप्ता निवासी लखनपुर से उक्त रेत के संबंध में दस्तावेज चाहे गये जो कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया तथा रेत छपरा धार नाला से उत्खनन कर बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी।

उक्त कृत्य धारा बीएनएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने से पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली सहित 03 घन मीटर अवैध रेत (कुल कीमत लगभग 4,03,000 रुपये) जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी रमेश गुप्ता पिता स्व. तीरथ प्रसाद गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी लखनपुर एवं चालक हीरालाल बैगा पिता छोटेलाल बैगा निवासी बसोहरा थाना जयसिंहनगर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्राली को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है ।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि. प्रमोद कुमार, आर.नीरज शुक्ला, आर. रोहित यादव, आर.अर्जुन बाथोले एवं आरक्षक प्रहलाद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment