Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

RTE Admission 2026-27: निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका, 28 मार्च तक करें आवेदन

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

RTE Admission 2026-27: निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका, 28 मार्च तक करें आवेदन

 

शहडोल। शहडोल में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान आवेदन में सुधार की सुविधा भी मिलेगी।

जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी अमरनाथ सिंह के अनुसार, दस्तावेजों का सत्यापन 14 मार्च से 30 मार्च तक नजदीकी जन शिक्षा केंद्र में किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ऐसे होगा एडमिशन:

2 अप्रैल 2026: लॉटरी से चयन

3 से 15 अप्रैल 2026: चयनित बच्चों का प्रवेश

चयन प्रक्रिया पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड होगी

 

किन्हें मिलेगा फायदा:

वंचित वर्ग:SC, ST, वन पट्टा धारक, विमुक्त जाति, दिव्यांग और HIV प्रभावित बच्चे

 

कमजोर वर्ग:BPL परिवार, अनाथ बच्चे और मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के हितग्राही

 

एज लिमिट (Age Criteria):

नर्सरी: 3 से 4.5 साल

KG-1: 4 से 5.5 साल

कक्षा 1: 6 से 7.5 साल

(नर्सरी व KG-1 के लिए आयु 31 जुलाई 2026 से, कक्षा 1 के लिए 30 सितंबर 2026 से गिनी जाएगी)

 

जरूरी डॉक्यूमेंट:

जन्म प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

बीपीएल कार्ड

आधार कार्ड

निवास व आय प्रमाण पत्र

समग्र आईडी

पासपोर्ट साइज फोटो

 

क्या करें अभिभावक:

अभिभावक तय समय सीमा के अंदर RTE पोर्टल पर आवेदन करें और सभी दस्तावेजों का सत्यापन नजदीकी जन शिक्षा केंद्र में कराएं, ताकि बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का लाभ मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment