Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अज्ञात बुजुर्ग महिला को दिया सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई, मानवता की मिसाल बने समाजसेवी और गौसेवक

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अज्ञात बुजुर्ग महिला को दिया सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई, मानवता की मिसाल बने समाजसेवी और गौसेवक

 

शहडोल।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में संवेदना का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुँची और महिला की पहचान के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी परिजनों का कोई पता नहीं चल सका।

 

ऐसे कठिन समय में समाजसेवी रंजीत बसाक के सहयोग से शव वाहन की व्यवस्था की गई, वहीं नंदी गौ सेवा धाम के सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए महिला के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखवाया।

 

जब रेलवे पुलिस द्वारा लगातार प्रयासों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी, तब समाजसेवी पार्षद सिल्लु रजक ने नगर पालिका से जेसीबी की व्यवस्था कर पाली रोड आकासवाड़ी के सामने स्थित शांति धाम में पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार करवाया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस नेक कार्य में विकास जोतवानी, जीआरपी पुलिस तथा नंदी गौ सेवा धाम के गौसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

 

यह घटना केवल एक अंतिम संस्कार नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और करुणा की ऐसी मिसाल है, जिसने समाज को यह संदेश दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है।

 

Share This Article
Leave a Comment