खेती के क्षेत्र में नया धमाका: स्वराज ने लॉन्च किया दमदार 969 FE 4WD ट्रैक्टर; फरीदकोट में पहले ही दिन 6 ट्रैक्टरों की डिलीवरी…


फरीदकोट, 13 मई 2026 (अलेक्जेंडर डिसूजा): भारत के कृषि क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ग्रुप के स्वराज ट्रैक्टर्स ने अपनी हाई-परफॉर्मेंस सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्वराज 969 FE 4WD आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। फरीदकोट के सुप्रीम ट्रैक्टर्स में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान इस हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर से पर्दा उठाया गया। यह ट्रैक्टर 66-70 HP कैटेगरी में आधुनिक खेती और औद्योगिक कार्यों के लिए एक गेम-चेंजर माना जा रहा है।
क्यों खास है स्वराज 969 FE 4WD?
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, इस मॉडल को भविष्य की जरूरतों और किसान की सुविधा को केंद्र में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-
दमदार इंजन: यह मॉडल हाई टॉर्क इंजन, टर्बो चार्जर और इंटरकूलर से लैस है, जो लंबे समय तक बिना थके काम करने की क्षमता रखता है।
स्मार्ट टेक्नोलॉजी: इसमें एक विशेष ‘स्मार्ट किट’ दी गई है, जिसके जरिए किसान अपने मोबाइल फोन पर ही ट्रैक्टर की लोकेशन और इंजन हेल्थ की पल-पल की जानकारी ले सकेंगे।
आराम और डिजाइन: किसानों की थकान कम करने के लिए इसमें फ्लैट प्लेटफॉर्म, आरामदायक सस्पेंडेड सीट और कंपनी-फिटेड प्रीमियम कैनोपी दी गई है।
अन्य फीचर्स: हाई PTO पावर, ऑयल कूलर और बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों और भारी वजन खींचने के लिए सक्षम बनाते हैं।
लॉन्च के साथ ही बिक्री का रिकॉर्ड:
इवेंट के दौरान इलाके के 200 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने शिरकत की। ट्रैक्टर की ताकत और फीचर्स को देखते हुए किसानों में जबरदस्त उत्साह नजर आया, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के चंद घंटों के भीतर ही 6 ट्रैक्टरों की मौके पर डिलीवरी कर दी गई।
दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम में स्वराज ट्रैक्टर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी टी.एम. सुमित बंसल, सी.सी.टी. गुरप्रीत सिंह और एफ.ए.सी. गुरिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक फाइनेंस के प्रतिनिधियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
सुप्रीम ट्रैक्टर फरीदकोट (पंजाब के नंबर वन डीलर) के संचालक गुरजोत बराड़ और उनकी टीम ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर गुरजोत बराड़ ने कहा कि स्वराज 969 FE 4WD न केवल खेती को आसान बनाएगा, बल्कि अपनी कम लागत और ज्यादा ताकत की वजह से किसानों की आय बढ़ाने में भी मील का पत्थर साबित होगा।
न्यूज़: 13-2
फोटो:





