सिवनी
जो समाज सेवा करता है उसे राजनीति नहीं करनी चाहिए– दिनेश राय मुनमुन
*मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह संपन्न*
छपारा – जो समाज सेवा करता है उसे राजनीति नही करना चाहिए लेकिन राजनीति करने वाले को समाजसेवा करना चाहिए। साथ ही बच्चे आगे बढे आगे पढे तो बच्चों को स्कालरशीप का देंगे। इसके अलावा संगत का हमारे जीवन में बहुत बडा असर पड़ता हम जैसे लोगो के साथ रहेंगे हमारी जीवन की शैली वैसी होगी। इसलिए जिनकी सोच अच्छी हो अच्छे लोग हो ऐसे लोगो के साथ हमें रहना चाहिए। आगे कहा कि आज यहां पूरा परिवार पत्रकार बंधु उनके बच्चे उनकी गृहलक्ष्मी और सजा हुआ यह मंच साथ ही मंच पर मंचासीन सभी अतिथि जिसके साथ ही देवताओं के युग में सूचना को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुॅचाने का कार्य नारद जी किया करते थे। वही काम आज तुम्हारे पापा कर रहे है। इसके साथ ही बच्चो से बात करते हुए कहा कि जीवन में बहुत उतार चढाव आते रहते है जीवन में निर्णय लेना आना चाहिए जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माॅ होती है तो वही पिता की भी जिम्मेदारी होती है। हम जैसे – जैसे बडे होते है हम कुछ ज्यादा ही समझदार हो जाते है जब तक माता पिता है हमारे सिर पर एक छतरी होती है जो हमारी हर मुसिबतो पर ढाल की तरह आगे आ जाते है। कुछ इस तरह के उदगार व्यक्त करते हुए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि जीवन में हमारा लक्ष्य चरित्र और उससे बडे है संस्कार हमारे संस्कार बहुत बढिया होना चाहिए, गरीबी अमीरी अलग बात है जिसमें हमें किसी को दोष नही देना चाहिए कि हमें हमारे दादा ने नाना ने सहायता की होती तो हम और कुछ होते, हमारे जीवन में कई बार उतार चढाव आये लेकिन हमारे जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति में कुछ भी बाधा नही होना चाहिए। सबसे पहले हमारा स्वास्थ्य ठीक होना जरूरी है। इसके अलावा हमारी दिनचर्या निश्चित होना चाहिए। खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए प्रेस क्लब सिवनी प्रेस ऐसोसिएशन सिवनी के तत्वाधान में ८ मई द ग्रेट राजवाड़ा लांन में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह को विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने सरगर्वित उदगार व्यक्त किया। प्रेस क्लब आफ सिवनी अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा उपाध्यक्ष राजेंद्र पिंटू तरवरे जी की कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही ।




