ड्रग्स के खिलाफ महा-अभियान: फरीदकोट पुलिस ने करोड़ों की नशीली खेप की राख: 9 करोड़ की संपत्ति कुर्क—-


फरीदकोट, 6 अप्रैल (अलेक्जेंडर डिसूजा): पंजाब को नशामुक्त बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विजन को धरातल पर उतारते हुए फरीदकोट पुलिस ने आज नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया है। आई.जी. फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदाले और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त की गई भारी मात्रा में ड्रग्स को पूरी पारदर्शिता के साथ नष्ट कर दिया। पावर प्लांट में भस्म हुई नशे की खेप आई.जी. नीलांबरी जगदाले ने खुद SAIL लिमिटेड पावर प्लांट (सेडा सिंह वाला) में उपस्थित रहकर नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया की निगरानी की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आज एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के 32 विभिन्न मामलों से संबंधित नशीले पदार्थों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया है।
नष्ट किए गए ड्रग्स का ब्यौरा: हेरोइन: 13.7 किलोग्राम से अधिक पोस्ता (भुक्की): 59.400 किलोग्राम नशीली गोलियां/ कैप्सूल: 5,131, आइस ड्रग: 510 ग्राम तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ी: 9 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने जिले में जारी कार्रवाई के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पुलिस केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करों के आर्थिक साम्राज्य को भी नेस्तनाबूत कर रही है।”मार्च 2025 से अब तक पुलिस ने 1,199 मामले दर्ज कर 1,800 आरोपियों को जेल भेजा है। सबसे बड़ी कार्रवाई के तहत पिछले 19 महीनों में तस्करों की 9 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है”: डॉ. प्रज्ञा जैन, एसएसपी फरीदकोट।
जनता के लिए जारी की हेल्पलाइनपुलिस प्रशासन ने आम जनता से इस जंग में साथ देने की अपील की है। एसएसपी ने साझा किया कि नशा बेचने वालों की सूचना देने के लिए पंजाब सरकार की विशेष हेल्पलाइन 97791-00200 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।एक नजर में: आज नष्ट किए गए पदार्थड्रग का प्रकारमात्राहेरोइन (हाई लेवल कमिटी)11 किलो 880 ग्रामहेरोइन (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी)01 किलो 829 ग्रामपोस्ता भूसी59 किलो 400 ग्रामनशीली गोलियां/कैप्सूल 5,131 (कुल)आइस ड्रग 510 ग्राम ।
न्यूज़ 6-3:
फोटो:


