Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श और दवाएं

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श और दवाएं

 

अमरकंटक।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

“परहित सरिस धरम नहीं भाई” की भावना को आत्मसात करते हुए श्री चन्द्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय कल्याण सेवा आश्रम, अमरकंटक द्वारा क्षेत्र में विगत कई वर्षों से निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। चिकित्सालय में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है तथा प्रत्येक माह विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं।

 

चिकित्सालय द्वारा आयोजित इन शिविरों में मरीजों को विशेषज्ञों की सलाह के साथ आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक रविवार को अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देते हैं।

 

पहला रविवार को डॉ. रजनीश पाण्डे (बिलासपुर) द्वारा मिरगी, लकवा एवं स्नायु रोगों से संबंधित परामर्श दिया जाता है।

 

दूसरा रविवार को डॉ. योगेन्द्र परिहार (बिलासपुर), डॉ. शकुंतला लाहड़ी (अमरकंटक), डॉ. एस.के. धर (बिलासपुर), डॉ. अम्बिकेश पाण्डे तथा डॉ. मनोज मौर्या द्वारा विभिन्न रोगों के लिए मरीजों की जांच और परामर्श दिया जाता है।

 

तीसरा रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इप्शिता प्रियदर्शिनी, डॉ. वर्षा नरेती और डॉ. मीनाक्षी महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच व उपचार प्रदान करती हैं।

 

चौथा रविवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव कौशिक तथा चिकित्सक डॉ. अबिकेश साहू, डॉ. चन्द्रभूषण और डॉ. बलदेव द्वारा अस्थि रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सिकल सेल, मानसिक रोग तथा शिशु रोगों से संबंधित परामर्श दिया जाता है।

 

इसी क्रम में 15 मार्च 2026 (रविवार) को स्त्री रोग विशेषज्ञों का शिविर तथा 22 मार्च 2026 (रविवार) को अस्थि रोग एवं शिशु रोग विशेषज्ञों का शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित होता रहेगा।

 

शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर के अलावा अन्य दिनों में चिकित्सालय के नियमानुसार शुल्क देय रहेगा।

 

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 8839037328 और 9329293579 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

चिकित्सालय प्रबंधन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment