होली पर भाईचारे और सद्भाव का संदेश: कैट ने किया व्यापारी होली मिलन समारोह का आयोजन*

यस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट उमरिया
उमरिया – कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष कीर्ति कुमार सोनी ने बताया कि गांधी चौक, उमरिया में व्यापारी होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
होली के पावन पर्व पर, व्यापारियों का यह होली मिलन भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बना।
समारोह में उपस्थित सभी व्यापारियों का चंदन वंदन करके अभिवादन किया गया और मेलजोल को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन व्यापारिक संगठन की एकता को प्रदर्शित करता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान दास छतवानी, नरेंद्र दासवानी,राहुल अग्निहोत्री, कीर्ति कुमार सोनी, सेवक वाधवानी,अनिल सचदेवा, अमित गुप्ता, कमल वाधवानी, पंकज गुप्ता,अनिल गुप्ता, चिंटू भीमानिया, मनीष सोनी, अनिल,चिम्मन सचदेव, नरेश लालवानी, राहुल अग्रवाल, शेखरगुप्ता, , आदि व्यापारी भारी मात्रा में उपस्थित रहे।


