*मुख्यमंत्री के शहडोल आगमन पर कांग्रेस करेगी काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन*
*किसान विरोधी नीतियों, वोट चोरी, महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर जताएगी विरोध*
संभागीय ब्यूरो विनय द्विवेदी
शहडोल – जिला कांग्रेस कमेटी, शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल आगमन पर कांग्रेस पार्टी द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।*
*कांग्रेस पार्टी द्वारा यह विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार की किसान विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों, कथित वोट चोरी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा शहडोल जिले की बदहाल कानून-व्यवस्था के विरोध में किया जाएगा। कांग्रेस इन जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जिले भर के कांग्रेसजन शहडोल स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे तथा वहां से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।*
*इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने समस्त जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, ब्लॉक, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई सहित पार्टी के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विरोध प्रदर्शन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।*
*जिलाध्यक्ष श्री अवस्थी ने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करने तथा विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है।*
*बैठक मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे,वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णचंद्र चतुर्वेदी, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, युवा काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन, पार्षद हीरालाल प्रजापती, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा,पार्षद राजा यादव,ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी,जिला सचिव हीरामणी पटेल,जिला सचिव विवेक तिवारी,निर्वाचन प्रभारी विष्णू प्रताप सिंह, जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मयंक, आशीष, आशु आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।




