केशवाही में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया

शहडोल 02 अक्टूबर 2026 यस न्यूज प्रतिनिधि चेतराम शर्मा
बडमेर गुजरात से चल कर युवा बाइक रैली का केशवाही में आगमन हुआ जिनका भव्य अगुवानी कर भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस आयोजन में सांसद शहडोल के हिमाद्रि सिंह जैतपुर के विधायक जय सिंह मरावी के आतिथ्य में आयोजन का प्रारंभ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन्म 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान का आयोजन रखा गया है ,इस आयोजन में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिले और शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को देना है। इस आयोजन में आजीविका परियोजना केशवाही के स्वसहायता समूह के सचिव से संवाद किया गया, पी एम आवास प्राप्त हितग्राही से भी संवाद किया गया, सरपंच केशवाही के द्वारा सभी को संकल्प कराया गया ।स्वच्छता अभियान में सांसद हिमाद्री सिंह , विधायक जयसिंह मरावी, तथा कई नेताओं के साथ ग्राउंड की सफाई किया गया । कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सभी को भोजन कराया गया ।
इस कार्यक्रम में उपस्थित — सांसद हिमाद्री सिंह , विधायक जय सिंह मरावी , मंडल अध्यक्ष केशवाही शिवम ( प्रिन्स ) त्रिपाठी, जनपद बुढार के उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह , सरपंच केशवाही श्रीमती देवकी सिंह ,युवा मोर्चा के पी एम त्रिपाठी, डॉ. ओ. एन. त्रिपाठी, रमेश प्रसाद गुप्ता , ओम प्रकाश गुप्ता , शनि तिवारी , एस. डी.एम. नम्रता गर्ग, तहसीलदार, सी ई ओ बुढार , क्षेत्रीय नेताओं , अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल , पत्रकार साथियों , आम लोगों की उपस्थिति रही है।





