Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

NEWS DESK
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ब्यौहारी में फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

ब्यौहारी, शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष माननीय श्री अजय अवस्थी जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मूल मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं—से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज हैं और उन्हें डराने या दबाने का हर प्रयास विफल होगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति को कुचलने की मानसिकता संविधान की मूल भावना के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और जनता के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

विरोध प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरि सिंह, मंडलम कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी अध्यक्ष विनय द्विवेदी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अनुराज तिवारी ‘राज’, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्रम कोल, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव पुष्पेंद्र परोहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर कोरी, कमला कोरी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अनिल नामदेव, सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिषेक सिंह, ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता ‘बल्ली’, ब्लॉक सचिव सागर प्रधान, पुष्पेंद्र शर्मा, मंडलम उपाध्यक्ष बिहारी कोरी ,सुरेश कुशवाहा, विपिन गुप्ता, रिंकू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment